2 Timothy

3

Hindi O.V. (Re-edited)

1 पर यह स्मरण रख कि अन्तिम दिनों में कठिन समय आएँगे।

2 क्योंकि मनुष्य स्वार्थी, लोभी, डींगमार, अभिमानी, निन्दक, माता-पिता की आज्ञा टालनेवाले, कृतघ्न, अपवित्र,

3 दयारहित, क्षमारहित, दोष लगानेवाले, असंयमी, कठोर, भले के बैरी,

4 विश्‍वासघाती, ढीठ, घमण्डी, और परमेश्‍वर के नहीं वरन् सुखविलास ही के चाहनेवाले होंगे।

5 वे भक्‍ति का भेष तो धरेंगे, पर उसकी शक्‍ति को न मानेंगे; ऐसों से परे रहना।

6 इन्हीं में से वे लोग हैं जो घरों में दबे पाँव घुस आते हैं, और उन दुर्बल स्त्रियों को वश में कर लेते हैं जो पापों से दबी और हर प्रकार की अभिलाषाओं के वश में हैं,

7 और सदा सीखती तो रहती हैं पर सत्य की पहिचान तक कभी नहीं पहुँचतीं।

8 जैसे यन्नेस और यम्ब्रेस ने मूसा का विरोध किया था, वैसे ही ये भी सत्य का विरोध करते हैं; ये ऐसे मनुष्य हैं, जिनकी बुद्धि भ्रष्‍ट हो गई है और वे विश्‍वास के विषय में निकम्मे हैं।  

9 पर वे इससे आगे नहीं बढ़ सकते, क्योंकि जैसे उनकी अज्ञानता सब मनुष्यों पर प्रगट हो गई थी, वैसे ही इनकी भी हो जाएगी।

10 परन्तु तू ने उपदेश, चालचलन, मनसा, विश्‍वास, सहनशीलता, प्रेम, धीरज, और सताए जाने, और दु:ख उठाने में मेरा साथ दिया;

11 और ऐसे दु:खों में भी जो अन्ताकिया और इकुनियुम और लुस्त्रा में मुझ पर पड़े थे,   और अन्य दु:खों में भी जो मैं ने उठाए हैं; परन्तु प्रभु ने मुझे उन सबसे छुड़ा लिया।

12 पर जितने मसीह यीशु में भक्‍ति के साथ जीवन बिताना चाहते हैं वे सब सताए जाएँगे;

13 परन्तु दुष्‍ट और बहकानेवाले धोखा देते हुए और धोखा खाते हुए, बिगड़ते चले जाएँगे।

14 पर तू उन बातों पर जो तू ने सीखीं हैं और विश्‍वास किया है, यह जानकर दृढ़ बना रह कि तू ने उन्हें किन लोगों से सीखा है,

15 4KSU4KSwIOCkrOCkmu Ckqu CkqCDgp Ljgp Ycg4KSq4KSKS/4KSk4KWN4KSw4KSKS+wp3gp LjgpY3gpKTgpY3gpLAg4KSk4KWH4KSw4KS+IOCknOCkvu CkqOCkvi Dgp LngpYHgpIYg4KSKWILCDgp Jzgp Ysg4KSk4KWB4KSd4KWHIOCkru CkuOClgOCkuSDgp KrgpLAg4KSKS/4KSKWN4oCN4KSKS+4KS4IOCkle CksOCkqOClhy Dgp Ljgp Ycg4KSJ4KSm4KWN4KSn4KS+4KSwIOCkqu Clje CksOCkvu Ckqu CljeKAje CkpCDgpJXgpLDgp Kjgp Ycg4KSV4KWHIOCksu Ckv+Ckr+Clhy Dgp KzgpYHgp KbgpY3gp KfgpL/gpK7gpL7gp Kgg4KSs4KSo4KS+IOCkuOCkle CkpOCkvi Dgp Lngp YjgpaQ=

16 4KSKSu4KWN4KSq4KWC4KSw4KWN4KSjIOCkqu Ckte Ckv+CkpOClje CksOCktu Ckvu CkuOClje CkpOClje CksMKdIOCkqu CksOCkru Clh+Cktu CljeKAje Ckte CksCDgpJXgpYAg4KSq4KWN4KSw4KWH4KSw4KSj4KS+IOCkuOClhy DgpLDgp JrgpL4g4KSX4KSv4KS+IOCkue CliCDgpJTgpLAg4KSJ4KSq4KSm4KWH4KS2LCDgpJTgpLAg4KSKSu4KSd4KS+4KSo4KWHLCDgpJTgpLAg4KSKWB4KSn4KS+4KSw4KSo4KWHLCDgpJTgpLAg4KSn4KS+4KSw4KWN4KSu4KS/4KSV4KSk4KS+IOCkle ClgCDgp LbgpL/gpJXgpY3gp LfgpL4g4KSV4KWHIOCksu Ckv+Ckr+Clhy DgpLLgpL7gpK3gp KbgpL7gpK/gpJUg4KSKWILA==

17 ताकि परमेश्‍वर का जन सिद्ध बने, और हर एक भले काम के लिये तत्पर हो जाए।

© Bible Society of India