Psalms

20

Hindi O.V. (Re-edited)

1 प्रधान बजानेवाले के लिये दाऊद का भजन संकट के दिन यहोवा तेरी सुन ले! याकूब के परमेश्‍वर का नाम तुझे ऊँचे स्थान पर नियुक्‍त करे!

2 वह पवित्रस्थान से तेरी सहायता करे, और सिय्योन से तुझे सम्भाल ले!

3 वह तेरे सब अन्नबलियों को स्मरण करे, और तेरे होमबलि को ग्रहण करे  । (सेला)

4 वह तेरे मन की इच्छा पूरी करे, और तेरी सारी युक्‍ति को सफल करे!

5 तब हम तेरे उद्धार के कारण ऊँचे स्वर से हर्षित होकर गाएँगे, और अपने परमेश्‍वर के नाम से झण्डे खड़े करेंगे। यहोवा तुझे मुँह माँगा वरदान दे!

6 अब मैं जान गया कि यहोवा अपने अभिषिक्‍त का उद्धार करता है; वह अपने दाहिने हाथ के उद्धार करनेवाले पराक्रम से अपने पवित्र स्वर्ग पर से सुनकर उसे उत्तर देगा।

7 किसी को रथों का, और किसी को घोड़ों का भरोसा है, परन्तु हम तो अपने परमेश्‍वर यहोवा ही का नाम लेंगे।

8 वे तो झुक गए और गिर पड़े : परन्तु हम उठे और सीधे खड़े हैं।

9 हे यहोवा, बचा ले; जिस दिन हम पुकारें, तो महाराजा हमें उत्तर दे।

© Bible Society of India