Psalms

99

Hindi O.V. (Re-edited)

1 यहोवा राजा हुआ है; देश देश के लोग काँप उठें! वह करूबों पर विराजमान है;   पृथ्वी डोल उठे!

2 यहोवा सिय्योन में महान् है; और वह देश देश के लोगों के ऊपर प्रधान है।

3 वे तेरे महान् और भययोग्य नाम का धन्यवाद करें! वह तो पवित्र है!

4 राजा की सामर्थ्य न्याय से मेल रखती है, तू ही ने सच्‍चाई को स्थापित किया; न्याय और धर्म को याकूब में तू ही ने लागू किया है।

5 हमारे परमेश्‍वर यहोवा को सराहो; और उसके चरणों की चौकी के सामने दण्डवत् करो! वह पवित्र है!

6 उसके याजकों में मूसा और हारून, और उसके प्रार्थना करनेवालों में से शमूएल यहोवा को पुकाराते थे, और वह उनकी सुन लेता था।

7 वह बादल के खम्भे में होकर उनसे बातें करता था;   और वे उसकी चितौनियों और उसकी दी हुई विधियों पर चलते थे।

8 हे हमारे परमेश्‍वर यहोवा, तू उनकी सुन लेता था; तू उनके कामों का बदला तो लेता था तौभी उनके लिये क्षमा करनेवाला परमेश्‍वर था।

9 हमारे परमेश्‍वर यहोवा को सराहो, और उसके पवित्र पर्वत पर दण्डवत् करो; क्योंकि हमारा परमेश्‍वर यहोवा पवित्र है!

© Bible Society of India