Psalms

47

Hindi O.V. (Re-edited)

1 प्रधान बजानेवाले के लिये कोरहवंशियों का भजन हे देश देश के सब लोगो, तालियाँ बजाओ! ऊँचे शब्द से परमेश्‍वर के लिये जयजयकार करो!

2 क्योंकि यहोवा परमप्रधान और भययोग्य है, वह सारी पृथ्वी के ऊपर महाराजा है।

3 वह देश देश के लोगों को हमारे सम्मुख नीचा करता, और जाति जाति को हमारे पाँवों के नीचे कर देता है।

4 वह हमारे लिये उत्तम भाग चुन लेगा, जो उसके प्रिय याकूब के घमण्ड के कारण है। (सेला)

5 परमेश्‍वर जयजयकार सहित, यहोवा नरसिंगे के शब्द के साथ ऊपर गया है।

6 परमेश्‍वर का भजन गाओ, भजन गाओ! हमारे महाराजा का भजन गाओ, भजन गाओ!

7 क्योंकि परमेश्‍वर सारी पृथ्वी का महाराजा है; समझ बूझकर बुद्धि से भजन गाओ।

8 परमेश्‍वर जाति जाति पर राज्य करता है; परमेश्‍वर अपने पवित्र सिंहासन पर विराजमान है।

9 राज्य राज्य के सामन्त अब्राहम के परमेश्‍वर की प्रजा होने के लिये इकट्ठा हुए हैं। क्योंकि पृथ्वी की ढालें परमेश्‍वर के वश में हैं, वह तो शिरोमणि है।

© Bible Society of India