Psalms

114

Hindi O.V. (Re-edited)

1 जब इस्राएल ने मिस्र से, अर्थात् याकूब के घराने ने अन्य भाषावालों के मध्य से कूच किया,  

2 तब यहूदा यहोवा  का पवित्रस्थान और इस्राएल उसके राज्य के लोग हो गए।

3 समुद्र देखकर भागा,   यरदन नदी उलटी बही   ।

4 पहाड़ मेंढ़ों के समान उछलने लगे, और पहाड़ियाँ भेड़-बकरियों के बच्‍चों के समान उछलने लगीं।

5 हे समुद्र, तुझे क्या हुआ, कि तू भागा? हे यरदन, तुझे क्या हुआ, कि तू उलटी बही?

6 हे पहाड़ो, तुम्हें क्या हुआ, कि तुम भेड़ों के समान, और हे पहाड़ियो, तुम्हें क्या हुआ कि तुम भेड़-बकरियों के बच्‍चों के समान उछलीं?

7 हे पृथ्वी, प्रभु के सामने, हाँ, याकूब के परमेश्‍वर के सामने थरथरा।

8 वह चट्टान को जल का ताल, चकमक के पत्थर को जल का सोता बना डालता है।  

© Bible Society of India