Psalms

87

Hindi O.V. (Re-edited)

1 कोरहवंशियों का भजन। गीत उसकी नींव पवित्र पर्वतों में है;

2 और यहोवा सिय्योन के फाटकों से याकूब के सारे निवासियों से बढ़कर प्रीति रखता है।

3 हे परमेश्‍वर के नगर, तेरे विषय महिमा की बातें कही गई हैं  । (सेला)

4 मैं अपने जान-पहचानवालों से रहब  और बाबेल की भी चर्चा करूँगा; पलिश्त, सोर और कूश को देखो : “यह वहाँ उत्पन्न हुआ था।”

5 और सिय्योन के विषय में यह कहा जाएगा, “अमुक अमुक मनुष्य उस में उत्पन्न हुआ था।” और परमप्रधान आप ही उसको स्थिर रखे।

6 यहोवा जब देश देश के लोगों के नाम लिखकर गिन लेगा, तब यह कहेगा, “यह वहाँ उत्पन्न हुआ था।” (सेला)

7 गवैये और नृतक दोनों कहेंगे, “हमारे सब सोते तुझी में पाए जाते हैं।”

© Bible Society of India