Psalms

149

Hindi O.V. (Re-edited)

1 याह की स्तुति करो  ! यहोवा के लिये नया गीत गाओ, भक्‍तों की सभा में उसकी स्तुति गाओ!

2 इस्राएल अपने कर्ता के कारण आनन्दित हो, सिय्योन के निवासी अपने राजा के कारण मगन हों!

3 वे नाचते हुए उसके नाम की स्तुति करें, और डफ और वीणा बजाते हुए उसका भजन गाएँ!

4 क्योंकि यहोवा अपनी प्रजा से प्रसन्न रहता है; वह नम्र लोगों का उद्धार करके उन्हें शोभायमान करेगा।

5 भक्‍त लोग महिमा के कारण प्रफुल्‍लित हों; और अपने बिछौनों पर भी पड़े पड़े जयजयकार करें।

6 उनके कण्ठ से परमेश्‍वर की प्रशंसा हो, और उनके हाथों में दोधारी तलवारें रहें,

7 कि वे जाति जाति से पलटा ले सकें, और राज्य राज्य के लोगों को ताड़ना दें,

8 और उनके राजाओं को साँकलों से, और उनके प्रतिष्‍ठित पुरुषों को लोहे की बेड़ियों से जकड़ रखें,

9 और उनको ठहराया हुआ  दण्ड दें! उसके सब भक्‍तों की ऐसी ही प्रतिष्‍ठा होगी। याह की स्तुति करो  !

© Bible Society of India