Psalms

126

Hindi O.V. (Re-edited)

1 यात्रा का गीत जब यहोवा सिय्योन लौटनेवालों को लौटा ले आया, तब हम स्वप्न देखनेवाले से हो गए।

2 तब हम आनन्द से हँसने और जयजयकार करने लगे  ; तब जाति जाति के बीच में कहा जाता था, “यहोवा ने इनके साथ बड़े बड़े काम किए हैं।”

3 यहोवा ने हमारे साथ बड़े बड़े काम किए हैं; और इससे हम आनन्दित हैं।

4 हे यहोवा, दक्खिन देश के नालों के समान, हमारे बन्दियों  को लौटा ले आ।

5 जो आँसू बहाते हुए बोते हैं, वे जयजयकार करते हुए लवने पाएँगे।

6 चाहे बोनेवाला बीज लेकर रोता हुआ चला जाए, परन्तु वह फिर पूलियाँ लिए जयजयकार करता हुआ निश्‍चय लौट आएगा।

© Bible Society of India