Psalms

133

Hindi O.V. (Re-edited)

1 यात्रा का गीत : दाऊद का देखो, यह क्या ही भली और मनोहर बात है कि भाई लोग आपस में मिले रहें!

2 यह तो उस उत्तम तेल के समान है, जो हारून के सिर पर डाला गया था, और उसकी दाढ़ी पर बहकर, उसके वस्त्र की छोर तक पहुँच गया।

3 यह हेर्मोन की उस ओस के समान है, जो सिय्योन के पहाड़ों पर गिरती है! यहोवा ने तो वहीं सदा के जीवन की आशीष ठहराई है।

© Bible Society of India