Psalms

110

Hindi O.V. (Re-edited)

1 दाऊद का भजन मेरे प्रभु से यहोवा की वाणी यह है, “तू मेरे दाहिने हाथ बैठ, जब तक कि मैं तेरे शत्रुओं को तेरे चरणों की चौकी न कर दूँ।   ”

2 तेरे पराक्रम का राजदण्ड यहोवा सिय्योन से बढ़ाएगा। तू अपने शत्रुओं के बीच में शासन कर।

3 तेरी प्रजा के लोग तेरे पराक्रम के दिन स्वेच्छाबलि बनते हैं; तेरे जवान लोग पवित्रता से शोभायमान, और भोर के गर्भ से जन्मी हुई ओस के समान तेरे पास हैं।

4 यहोवा ने शपथ खाई और न पछताएगा : “तू मेल्कीसेदेक की रीति पर सर्वदा का याजक है।   ”

5 प्रभु तेरी दाहिनी ओर होकर अपने क्रोध के दिन राजाओं को चूर कर देगा।

6 वह जाति जाति में न्याय चुकाएगा, रणभूमि शवों से भर जाएगी; वह लम्बे चौड़े देश के प्रधान को चूर चूर कर देगा।

7 वह मार्ग में चलता हुआ नदी का जल पीएगा; इस कारण वह सिर को ऊँचा करेगा।

© Bible Society of India